फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: दीपावली व छठ पर घर आने के लिए ट्रेनों में जगह ही नहीं, देखें- दिल्ली से आने वाली गाड़ियों की स्थिति

Wed, 08 Oct 2025 05:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विभिन्न शहरों में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए त्योहारों पर घर आना आसान नहीं है। दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों से आने वाली ट्रेनों में जगह ही नहीं है। 
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और छठ पूजा पर दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग घर आने के लिए ट्रेनों में बुकिंग करा रहे हैं। स्थिति यह है कि अहमदाबाद, सूरत, दिल्ली और मुंबई से आने वाली कई गाड़ियों में अभी से ही बुकिंग फुल हो गई है। अधिकांश ट्रेनों में तो अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से ही आरक्षण नहीं हो है। ऐसे में घर आने की राह आसान नहीं हो पाएगी। 

विज्ञापन


20 अक्तूबर को दीपावली मनाई जाएगी। 25 से 28 अक्तूबर डाला छठ भी है। जो लोग दीपावली पर घर नहीं आ पाते हैं वो छठ पर जरूर आते हैं। ऐसे में लोगों की ट्रेनों में बुकिंग ही नहीं हो पा रही है। रिजर्वेशन कराने के लिए जब सीट खाली होने की जानकारी ली जा रही है तो उसमें रिग्रेट दिख रहा है। ऐसे में त्योहार पर घर आना कठिन हो गया है।

इसे भी पढ़ें; UP News: 14 साल स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट में की नौकरी, 2019 में बना अकाउंटेंट, नकली मुहर लगाकर बना करोड़पति
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिल्ली से वाराणसी आने वाली गाड़ी

  • 12560-शिवगंगा एक्सप्रेस-17 से 19 अक्तूबर तक जगह नहीं।
  • 12562-स्वतंत्र सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस-15 से 22 अक्तूबर तक जगह नहीं।
  • 12392-श्रमजीवी एक्सप्रेस-15 से 22 अक्तूबर तक जगह नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें