रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ स्टेशन, राजधानी एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस और पूर्वा एक्सप्रेस में बुकिंग क्लोज है। नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस और पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग व रिग्रेट है। ब्रह्मपुत्र मेल, सीमांचल एक्सप्रेस व मगध एक्सप्रेस में बुकिंग क्लोज आ रहा है। नई दिल्ली–राजेंद्र नगर, अमृत भारत एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग हो चुकी है।
श्रमजीवी एक्सप्रेस में बुकिंग क्लोज, जबकि स्लीपर में लंबी अधिक वेटिंग है। नई दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस में स्लीपर में रिग्रेट, थर्ड एसी में 150 से ज्यादा वेटिंग देखने को मिल रही है। वहीं आनंद विहार टर्मिनल से पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन और फरक्का एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग है।
इसे भी पढ़ें; Pitru Paksha 2025: 100 साल बाद पितृपक्ष में चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण का योग, दुर्लभ है ये खगोलीय संयोग
वेटिंग टिकट की बुकिंग
अब ट्रेन में कुल सीटों का सिर्फ 25 प्रतिशत तक ही वेटिंग टिकट जारी किया जा रहा है। जिससे बहुत जल्द टिकट की बुकिंग बंद हो जाती है। पहले 50 प्रतिशत तक वेटिंग टिकट दिए जाते थे, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। इस बदलाव का फायदा यह है कि अब करीब 75 प्रतिशत वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाती हैं।