फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: तकनीकी कारणों से वंदे भारत एक्सप्रेस लेट, आज रात 9:15 बजे वाराणसी से दिल्ली होगी रवाना

Sat, 08 Oct 2022 03:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दिल्ली से वाराणसी आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तकनीकी खराबी आने के चलते खुर्जा जंक्शन पर रोक दी गई। यह ट्रेन आज रात 9.15 बजे वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना होगी।  
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से दिल्ली जाने और आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस तकनीकी कारणों से आज कई घंटे विलंब से चल रही है। यह ट्रेन आज वाराणसी  से अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे की देरी से रात 9:15 पर रवाना होगी। इस कारण वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचे यात्री परेशानी का सामना कर रहे हैं। ट्रेन के विलंब होने के कारण यात्री वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं। बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन अधीक्षक से अपनी परेशानियों को बता रहे हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से वाराणसी आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तकनीकी खराबी आने के चलते खुर्जा जंक्शन पर रोक दी गई। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इमरजेसी ब्रेक जाम हो गए थे। इसके बाद खुर्जा जंक्शन पर शताब्दी एक्सप्रेस में सभी यात्रियों को शिफ्ट कर वाराणसी रवाना किया गया।

वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर दो बजे वाराणसी कैंट जंक्शन पर आती थी और तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना होती थी। कैंट रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन वाराणसी जंक्शन से रात 9:15 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी कैंट स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली जाने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस के कई यात्री सुबह 10 बजे कैंट स्टेशन पहुंच गए थे। तकनीकी कारणों से ट्रेन लेट होने की सूचना पर मायूस हो उठे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें