फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: अब हफ्ते में 6 दिन चलेगी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, लंबे समय से हो रही थी मांग

Fri, 17 Mar 2023 07:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलने वाली भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन अब हफ्ते में पांच की जगह छह दिन चलेगी। नई व्यवस्था के तहत 20 मार्च से ट्रेन चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से नई दिल्ली जाने-आने वालों रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इस रूट पर चलने वाली भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन अब हफ्ते में पांच की जगह छह दिन चलेगी। यात्रियों की तरफ से लगातार बढ़ रही वंदे भारत की मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने ये फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत 20 मार्च से ट्रेन चलाई जाएगी।

विज्ञापन


उन्नत सुविधाओं और आरामदायक यात्रा प्रदान करने वाली 22436/22435 वाराणसी वंदे भारत रेल सेवा सप्ताह में सोमवार और गुरुवार को नहीं चलाई जाती थी। यह ट्रेन नई दिल्ली, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज होते हुए दोपहर दो बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आती है और अपराह्न तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने इस ट्रेन को 20 मार्च से प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलाने का निर्णय लिया है।कैंट स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के फेरों में बढ़ोत्तरी से दिल्ली और उत्तर प्रदेश की स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षेत्रों में विकास होगा।  
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आयकर विभाग ने भेजा नोटिस: किसान के पैन और आधार नंबर पर 36 करोड़ की खरीद फरोख्त, कहा- कैसे भरेंगे टैक्स

वंदेभारत एक्सप्रेस की जानिए खूबी

वाराणसी कैंट स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। इसकी अधिकतम गति सीमा 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। ट्रेन में ऑन-बोर्ड वाई-फाई इनफोटेनमेंट, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, आलीशान भीतरी सज्जा, स्पर्शरहित सुविधाओं वाले बायो-वैक्यूम शौचालय, डिफ्यूज्ड एलईडी लाईटें, प्रत्येक सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट है। 

साथ ही प्रत्येक सीट के लिए स्पर्श आधारित रीडिंग लाइटें और कन्सील्ड रोलर ब्लाइंड, हीट वेंटिलेशन और रोगाणुमुक्त हवा की आपूर्ति के लिए अल्ट्रावॉयलेट लैम्पों वाली वातानुकूलन प्रणाली जैसी आधुनिक यात्री सुविधाएं हैं। इस रेलगाड़ी की इंटेलिजेंट वातानुकूलन प्रणाली मौसम की स्थितियों व कोच खाली रहने की स्थिति में कूलिंग को स्वत: व्यवस्थित करती है ।
विज्ञापन

ये है वंदे भारत एक्सप्रेस की विशेषता

  • -140 सेकेंड में 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की क्षमता-3.5(राईडिंग इंडेक्स) पर यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा सेवा
  • - स्लाइडिंग फुट स्टेप के साथ स्वचालित दरवाजे
  • - एग्जिक्यूटिव क्लास में 180 डिग्री तक घूमने की क्षमता वाली मॉड्यूलर सीटें
  •  -वातानुकूलन, कम्युनिकेशन और कंट्रोल सेंटर
  • - जीएसएम और जीपीआरएस के जरिए निगरानी के लिए कोच कंट्रोल मेनेजमेंट सिस्टम
  • - दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष प्रकार के शौचालय-यात्री सूचना और इंफोटेनमेंट के लिए प्रत्येक डिब्बे में 32 इंच की स्क्रीन
  • - कवच (टक्कर रोधी प्रणाली)
  • - प्रत्येक कोच में इमरजेंसी लाइटें
  • - कोच के बाहर रियर व्यू कैमरों सहित चार प्लेटफॉर्म साइड कैमरे
  • - सभी कोचों में आधुनिक अग्निशमन सुरक्षा उपाय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें