फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: बनारस पहुंची लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, 38 विदेशी मेहमानों का शाही अंदाज में स्वागत

Fri, 07 Apr 2023 02:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देश की सबसे लग्जरी ट्रेनों में शुमार यह ट्रेन भारत के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर जाती है। उसी क्रम में आज महाराजा एक्सप्रेस बनारस स्टेशन पहुंची। शाही अंदाज में सभी मेहमानों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
महाराजा एक्सप्रेस से उतरे विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक और देश की देश की सबसे लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस शुक्रवार को बनारस रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से उतरे 38 विदेशी मेहमानों  का बिल्कुल बनारसी अंदाज में स्वागत किया। पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़े बाजार कर और फूल बरसा कर उनका तिलक किया गया। इसके बाद सभी शहर के भ्रमण पर निकले।

विज्ञापन


देश की सबसे लग्जरी ट्रेनों में शुमार यह ट्रेन भारत के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर जाती है। उसी क्रम में आज महाराजा एक्सप्रेस बनारस स्टेशन पहुंची। इससे पहले बीते 17 फरवरी को को भी महाराजा एक्सप्रेस का वाराणसी आगमन हुआ था। शुक्रवार को महाराजा एक्सप्रेस से 38 विदेशी पर्यटकों का दल बनारस रेलवे स्टेशन पर 11:30 बजे पहुंचा।

आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने पर्यटकों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। रेड कार्पेट पर विदेशी मेहमानों का स्वगात हुआ। आतिथ्य पंरपरा को देख पर्यटक अभिभूत नजर आए।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे केस में आरोपी समर सिंह को पुलिस ने ढूंढ निकाला, मिल सकते हैं इन अनसुलझे सवालों के जवाब

Trending Videos
विज्ञापन

स्टेशन से सभी विदेशी मेहमानों का काफिला नदेसर स्थित एक होटल पहुंचा। यहां लंच के बाद सारनाथ रवाना हो गए। विदेश मेहमान शाम में गंगा आरती देखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें