फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: सिक्योरिटी गार्ड का फंदे से लटकता मिला शव, भलुआ माइंस के पास की घटना

Fri, 07 Apr 2023 01:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के ओबरा थाना अंतर्गत भलुआ माइंस के समीप शुक्रवार को निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड का फांसी के फंदे से शव लटकते मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। 
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के ओबरा थाना अंतर्गत भलुआ माइंस के समीप शुक्रवार को निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड का फांसी के फंदे से शव लटकते मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


एक निजी कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने ओबरा थाना में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि संतोष राय (45) पुत्र कांता प्रसाद निवासी सकलडीहा थाना सकलडीहा जनपद चंदौली हाल पता चूड़ी गली डाला चोपन के रहने वाले थे।

एल्यूमिनियम के तार से लगाया फंदा

वह निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में विगत पांच वर्षों से कार्यरत था। बताया कि उक्त सिक्योरिटी गार्ड न्यू क्रेशर बाउंड्री साइड भलुआ माइंस की देखरेख करता था। बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सिक्योरिटी गार्ड ने क्रशर बाउंड्री के पास बने सुरक्षा पोस्ट में एल्यूमिनियम के तार से फंदा लगाकर फांसी लगा ली।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की तेरहवीं आज, समर सिंह की गिरफ्तारी पर मां बोलीं- सजा दिलाने तक लड़ेंगे लड़ाई

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सिक्योरिटी गार्ड ने किन परिस्थितियों से फांसी लगाई, इसकी जानकारी नही हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें