फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! भारतीय रेल ने यात्रियों को दी एक और सुविधा, बोर्डिंग स्टेशन बदलने को लेकर किए नए बदलाव

Wed, 01 May 2019 02:20 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भारतीय रेल यात्रियों को एक और सहूलियत मुहैया कराने जा रही है। एक मई से रेल यात्री अपना बोर्डिंग स्टेशन ट्रेन चलने से चार घंटे पहले तक बदल सकेंगे। अब तक बोर्डिंग स्टेशन 24 घंटे पहले तक ही बदला जा सकता था।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए नया नियम लेकर आ रही है। इसके तहत एक मई से यात्री ट्रेन के प्रस्थान से चार घंटे पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदला जा सकेगा।

अभी किसी भी ट्रेन के चलने से चार घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार हो जाता है और बोर्डिंग स्टेशन 24 घंटे पहले तक ही बदला जा सकता है। नई सुविधा के तहत यात्री चार्ट बनने से पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। जिन यात्रियों ने ई-टिकटें बुक की हैं, वे भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदलाव के बाद मूल बोर्डिंग प्वाइंट से नहीं कर पाएंगे यात्रा

यदि किसी यात्री ने बोर्डिंग प्वाइंट बदल दिया है तो वह मूल बोर्डिंग प्वाइंट से यात्रा नहीं कर पाएगा। यदि यात्री ऐसा करता पाया जाता है तो उसे वास्तविक बोर्डिंग बिंदु और बदले गए बोर्डिंग बिंदु के बीच का पूरा किराया जुर्माने के साथ देना होगा। बोर्डिंग प्वाइंट सिर्फ एक बार ही बदला जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें