फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिक ऑनलाइन भरे एसआईआर फाॅर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विदेशों में रहने वाले भारत के नागरिक ऑनलाइन एसआईआर फाॅर्म भर सकते हैं। यदि उनके परिजन यहां रहते हैं तो वे भी फाॅर्म पर डिटेल भर सकते हैं। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 4 दिसंबर से पहले ही फॉर्म भर दें ताकि विवरण फीड करके चुनाव आयोग को भेजा जा सके। विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का विकल्प है।
विज्ञापन

नखास निवासी मोहम्मद वाजिद ने बताया कि उनके घर में 16 लोग रहते हैं, लेकिन फॉर्म 5 लोगों के ही आ रहे हैं। गढ़वासी टोला निवासी अजय मोहले ने बताया कि उनकी बेटी का मकान नंबर सही है, लेकिन पूरा पता गलत रूप से राज मंदिर का दर्ज हो गया।
लेखपालों के आंदोलन की वजह से सिंधौरा क्षेत्र में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र प्रभावित हो रहे हैं। झंझोर निवासी संजय शर्मा और भगवतीपुर केधीरेंद्र पांडे आदि ने बताया कि दिक्कत आ रही है। चौबेपुर के छितमपुर प्राथमिक विद्यालय के बीएलओ और विद्यालय कर्मी घर–घर जाकर पात्र मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। सहायक अध्यापक अजय सिंह ने बताया कि 4 दिसंबर अंतिम तिथि है इसलिए समय से फॉर्म जमा करने की अपील की गई।
विज्ञापन

17 सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका
एसआईआर कार्य में सहयोग न करने और बिना किसी सूचना के कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने पर चिरईगांव विकास खंड के तहत व्यासपुर, बर्थराकलां, कमौली, परनापुर, पचरांव, मोकलपुर सहित कुल 17 सफाईकर्मियों पर एडीओ पंचायत ने कार्रवाई की है। सबका एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें