फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में स्थापित हुआ देश का पहला 'भोजपुरी माई' का मंदिर

Sat, 08 Dec 2018 01:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मॉरीशस के हाई कमिश्नर ने किया उदघाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को वाराणसी में भोजपुरी माई का मंदिर स्थापित किया गया। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप शिक्षण समूह कैंपस में बने भोजपुरी माई के मंदिर का उदघाटन मॉरीशस के हाई कमिश्नर जगदीश्वर गोवर्धन ने किया।
विज्ञापन


इसकी नींव एक साल पहले ही वर्ल्ड भोजपुरी सेंटर और इंडियन डायस्पोरा के बैनर तले वाराणसी में आयोजित विश्व भोजपुरी सम्मेलन में रखी गई थी। दस फीट ऊंचे मंदिर में चार फीट की भोजपुरी माई की प्रतिमा स्थापित की गई। मॉरीशस के बाद भारत दुनिया का दूसरा देश है, जहां भोजपुरी माई का मंदिर बना है।

उद्धाटन समारोह में मॉरीशस के हाई कमिश्नर ने कहा कि बाबतपुर इलाके में प्रस्तावित प्रवासी भारतीय भवन में 108 फीट ऊंची भोजपुरी माई की प्रतिमा लगेगी। प्रवासी भवन में विभिन्न विषयों पर शोध कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व प्राथमिक भोजपुरी पाठ्य पुस्तक माला का विमोचन भी किया। इसकी 25 हजार प्रतियां यूपी और बिहार में वितरित की जाएंगी। इस मौके पर विश्व भोजपुरी सम्मेलन के संयोजक डा. अशोक सिंह ने कहा कि मंदिर की स्थापना से भोजपुरी भाषा को सम्मान दिलाने के लिए बड़े जनांदोलन की शुरुआत वाराणसी से हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें