फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति, समृद्धि और परंपराओं के साथ भारत विश्व को कर रहा आकर्षित : इंद्रेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व नई अभ्युदय संगठन के राष्ट्रीय महासम्मेलन में रविवार को 24 महिलाओं का सम्मान हुआ। पाणिनि कन्या महाविद्यालय महमूरगंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत शांति, समृद्धि और अपनी खूबसूरत परंपराओं के साथ सारे विश्व को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

इंद्रेश कुमार के अलावा मेयर अशोक कुमार तिवारी, जनरल मैनेजर व जोनल हेड वाराणसी बैंक ऑफ बड़ौदा मिथिलेश कुमार, प्रो. कविता शाह ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने नारी अभ्युदय स्मारिका का विमोचन तथा विश्व नारी अभ्युदय संगठन की वेबसाइट लॉन्च की। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अवाॅर्ड दिया गया। मणिकर्णिका अवाॅर्ड डॉ. मंजुला सिंघल (ग्वालियर), मीना शर्मा (ग्वालियर), डॉ. रेनू गुप्ता (जम्मू), सरला कोहली, वीणा खन्ना (जम्मू), डॉ. अनुभूति सिंह, डॉ. मंजू सेठी (मेरठ) अर्चना सिंह एडवोकेट (दिल्ली), प्रभा कौशिक (झांसी), डॉ. शशिबाला अग्रवाल (आगरा), शुभश्री जायसवाल, रजनी अग्रवाल (वाराणसी), डॉ. रजनी अग्रवाल, वीणा सहाय, रंजू देवी, डॉ. रचना पाण्डेय, कलावती देवी को मिला।
वहीं, गंगाधर अवाॅर्ड दिनेश गर्ग, शेषपाल गर्ग, डॉ. दीपक कुमार, शिव कुमार अग्रवाल, राजकुमार साहू, विपिन को मिला। अरुणा गंगाजली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया। वहीं, शुभश्री को गृहिणी सम्मान मिला। स्वागत संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता जायसवाल, संचालन डॉ. स्मिता राव तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उषा किरण ने किया l इस मौके पर मेजर आशा माथुर, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, प्रो. उषा किरण राय, राधा राव, जुगनू श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति मौर्या, रजनी अग्रवाल, सीमा दुबे, गौतिमा, रूपा शापुरी, पद्मिनी मेहता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें