फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बार ‘दिव्यांग टी-20’, इस्लामाबाद में होगा आयोजन

Fri, 24 Nov 2017 11:26 AM IST
amarujala.com, presented by आलोक कुमार त्रिपाठी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
विश्व विकलांग दिवस पर भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बार ‘दिव्यांग टी-20’ मैच का आयोजन इस्लामाबाद में किया जा रहा है। इसमें भारत के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम हिस्सा ले रही है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान जाने वाली 22 सदस्यीय टीम में वाराणसी के चोलापुर के दिव्यांग खिलाड़ी गोपाल यादव भी शामिल हैं। टीम के कप्तान फरीदाबाद के अमित सचदेवा हैं। 

पाकिस्तान क्रिकेट एसोसिएशन फार फिजिकली हैंडीकैप्ड संस्था की ओर से तीन दिवसीय टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन तीन से छह दिसंबर तक इस्लामाबाद में किया जाएगा। भारतीय टीम एक दिसंबर को पाकिस्तान पहुंचेगी। 

इंडियन क्रिकेट फे डरेशन फॉर द डिसेबल्ड के सेक्रेटरी जनरल डॉ. अब्दुल वाहिद सिद्दीकी ने बताया कि टीम का दो दिवसीय कैंप स्लेग क्रिकेट एकेडमी हरियाणा में 28 नवंबर से शुरू होगा। टीम के साथ शिवजी कुमार, संयुक्त सचिव, डॉ. अब्दुल वाहिद सिद्दीकी सेक्रेटरी जनरल, टीम मैनेजर संतोष कुमार गुप्ता, टीम कोच योगेश वसंतराव शिंदे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में श‌ा‌म‌िल ख‌िलाड़ी

demo pic
-अमित सचदेवा (कप्तान), मोनू कुमार (फरीदाबाद )

-गोपाल यादव (वाराणसी)

-वसीम अहमद (सोनभद्र)

-अभय सिंह (उन्नाव)

-परमानंद गौर (बरेली) 

-विनय सिंह (कानपुर)

-विक्रम नाग (लखीमपुर खीरी) 

-अभिजीत विश्वास (पश्चिम बंगाल) 

-हरेंद्र सिंह (हरियाणा)

-देव दत्त (मोहाली)

-संजीव कुमार सिंह, कुलदीप कुमार कन्नौजिया (लखनऊ)

-आमिर हुसैन लोने, जहूर अहमद वानी (जम्मू कश्मीर) 

-विभाभाई कराना राबरी, इमरान अल्लारखा मलिक, गिरिराज सिंह नाथुभा जाडेजा  (गुजरात)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें