फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2025: शान से हुआ ध्वजारोहण...काशी में गूंजा जन-गण मन, बाबा के तिरंगा शृंगार ने मोहा

Fri, 15 Aug 2025 08:39 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर झंडारोहण किया गया। काशी विश्वनाथ धाम में भी बाबा का मनोहारी शृंगार किया गया। सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में विभिन्न आयोजन हुए। कमिश्नर-डीएम और पुलिस सहित सभी ने मां भारती के वीर सपूतों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ का किया गया तिरंगा शृंगार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस का जश्न शहर से लेकर गांव तक मनाया जा रहा है। गुरुवार की शाम से ही सरकारी इमारतों पर तिरंगा रौनक बिखरने लगी थी। बाजार में जगह-जगह भवन और इमारतों को तिरंगा रोशनी से सजाया गया थहै। स्कूलों, विश्वविद्यालय और सरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हो रहे हैं।

विज्ञापन




15 अगस्त को लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे। इस दौरान जिले में बेहतर कार्य करने वाले हर वर्ग के लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




महापौर अशोक तिवारी नगर निगम कार्यालय पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया। मंडलायुक्त कार्यालय पर कमिश्नर एस. राजलिंगम, कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, वीडीए कार्यालय पर वीसी पुलकित गर्ग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. एके त्यागी प्रशासनिक भवन पर, संस्कृत विवि में कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा मुख्य भवन पर ध्वजारोहण करेंगे। बीएचयू में कुलपति प्रो. अजीत चतुर्वेदी ध्वजारोहण करेंगे।

Trending Videos

पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण। - फोटो : अमर उजाला
जनप्रतिनिधियों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
रोहनिया विधायक सुनील पटेल ने क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं दी है। एमएलसी व नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी सिंह ने कहा कि वे शिक्षक हितों के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य सुशील कुमार सिंह ने भी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। 

बीएलडब्ल्यू में तिरंगे को दी गई सलामी। - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ का हुआ तिरंगा शृंगार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भी विशेष पूजन और अनुष्ठान हुए। बाबा विश्वनाथ का तिरंगा शृंगार किया गया। इस मनोहारी शृंगार का दर्शन कर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। पूरा परिसर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

विश्वनाथ धाम के नीलकंठ भवन पर लहराया गया तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ धाम में लहराया गया तिरंगा
स्वतंत्रता का यह पर्व हम समस्त भारतवासियों को एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और विकास के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाबा श्री काशी विश्वनाथ की मंगला आरती से हुई।

इस विशेष अवसर पर भगवान का तिरंगा शृंगार किया गया, जिसमें केसरिया, श्वेत और हरे पुष्पों से अलंकृत शृंगार द्वारा राष्ट्रध्वज की आभा प्रस्तुत की गई। आरती के साथ विशेष देशकल्याण की प्रार्थना संपन्न की गई।

विश्वनाथ धाम कॉरिडोर स्थित भारत माता मंदिर का विशेष शृंगार कर पूजा की गई। इसके पश्चात सुबह आठ बजे गंगेश्वर महादेव विग्रह के समीप स्थित प्रशासनिक कार्यालय नीलकंठ भवन में ध्वजारोहण संपन्न किया गया।

इसके बाद एक संक्षिप्त विचार सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर न्यास से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचार प्रकट किए। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह संकल्प लिया कि वे ईमानदारी, समर्पण और सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे एवं राष्ट्र के हित में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें