फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: काशी विश्वनाथ धाम में किया गया ध्वजारोहण, भारत माता की प्रतिमा का किया माल्यार्पण

Thu, 15 Aug 2024 12:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी विश्वनाथ धाम में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कॉरीडोर स्थित भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अधिकारी व धाम के कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
काशी में आजादी का जश्न - फोटो : मंदिर प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुबह 8 बजे प्रशासनिक कार्यालय नीलकंठ भवन पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण, अपर कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार मिनी. एल. शेखर और न्यास में कार्यरत समस्त कार्मिकों की उपस्थिति रही।  

विज्ञापन

           
ध्वजारोहण के बाद काशी विश्वनाथ कॉरीडोर स्थित भारत माता की प्रतिमा पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर वैश्विक परिदृश्य में सैकड़ों वर्षों से अन्य संप्रदायों एवं सांस्कृतिक विचारों के कारण व्याप्त हिंसक अशांति के सापेक्ष सनातन की समावेशी संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया गया। 

विज्ञापन

   
इस मौके पर धाम स्थित अविमुक्तेश्वर महादेव में राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता, शांति, प्रगति और विश्व के समग्र कल्याण के लिए आवश्यक सनातन सभ्यता एवं संस्कृति के वैश्विक सशक्तिकरण की कामना के साथ कर्मियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा एक सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन



         
श्री काशी विश्वनाथ महादेव के सभी भक्तों को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से शुभकामनाएं दी गईं। इसके साथ ही सत्य सनातन सर्वत्र सनातन का भाव अर्पित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें