फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: गैस सिलिंडर की बुकिंग के तीन घंटे में होगी डिलीवरी, 50% हल्का होगा नया सिलिंडर

Fri, 07 Aug 2026 11:55 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। वाराणसी में इंडेन एक्सट्रालाइट नाऊ लॉन्च किया गया। ऐसे में अब बुकिंग के तीन घंटे में सिलिंडर घर पहुंच जाएगा। वहीं आम सिलिंडर से इसका वजन भी आधा होगा। 
विज्ञापन
लॉंचिंग करते इंडियन ऑयल के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ऑयल ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अत्याधुनिक सुविधा वाला इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ सिलिंडर बृहस्पतिवार को लॉन्च किया। इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख संजय भंडारी ने इसका आधिकारिक शुभारंभ किया। इसकी खासियत यह है कि इसका वजन आम सिलिंडर के वजन का 50 प्रतिशत है। साथ ही इसकी डिलिवरी महज तीन घंटे में होगी।

विज्ञापन


कार्यकारी निदेशक संजय भंडारी ने कहा कि वाराणसी जैसे स्मार्ट सिटी के लिए इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ एक आदर्श उत्पाद है। उन्होंने बताया कि यह सिलेंडर सामान्य एलपीजी सिलेंडर की तुलना में 50 प्रतिशत हल्का है। इसे उठाना और उपयोग करना विशेष रूप से गृहिणियों के लिए आसान होगा। इसकी जंग-मुक्त (रस्ट-फ्री) बॉडी फर्श पर दाग नहीं छोड़ती, जबकि पारदर्शी बॉडी के कारण उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त उपकरण के बाहर से ही सिलेंडर में बची एलपीजी का स्तर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस उत्पाद के साथ बुकिंग के मात्र तीन घंटे के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। 

समारोह में मुख्य महाप्रबंधक एलपीजी भोद्रो लाकरा ने कहा कि यह सिलेंडर बिना किसी वार्षिक रिफिल सीमा के उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि यह विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों, बैचलर्स, हॉस्टल्स, छोटे व्यवसायों, पीएनजी उपयोगकर्ताओं के बैकअप और तुरंत नया कनेक्शन चाहने वाले वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए बेहद उपयोगी और सुविधाजनक विकल्प साबित होगा। लॉन्च के अवसर पर पहले दिन नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को टैक्स इनवॉइस, इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ सिलेंडर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें