वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आईआईटी बीएचयू में हॉस्टल को खाली करने के आदेश को लेकर छात्रों का विरोध बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों हॉस्टल में विरोध-प्रदर्शन करने के बाद अब छात्रों ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जंग छेड़ दी है। इधर शोध छात्र भी समर्थन में उतर आए हैं।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में शोध छात्र-छात्राओं ने प्रशासन के फैसले के विरोध में आंदोलन में तेज कर दिया है। उनका कहना है कि वह हॉस्टल से किसी भी कीमत पर बाहर नहीं जाएंगे। ऐसे समय में जबकि पीएचडी अंतिम वर्ष की पढ़ाई चल रही है। छात्र संगठन एसएफसी (स्टूडेंट फार चेंज) की सचिव वंदना ने आईआईटी प्रशासन पर हॉस्टल में लाइट, पानी और वाईफाई बंद करने की धमकी देने का आरोप लगाया।
साथ ही यह भी बताया कि कुछ हॉस्टल में मेस तो बंद कर दिया गया। उन्होंने छात्र विरोधी निर्णय की निंदा की है और कहा कि जल्द से जल्द सभी सुविधाएं हॉस्टलों में छात्रों को मुहैया कराई जाए और हॉस्टल खाली करने का आदेश भी वापस लिया जाय।