भदोही में औरैया जिले की एक युवती ने बुधवार को पुलिस लाइन जा कर एक सिपाही पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। जबकि आरोपी सिपाही ने युवती को पहचानने तक से इनकार कर दिया। युवती ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि आरोपी सिपाही और वह एक ही कालेज में पढ़ते थे। पड़ोसी गांव का आरोपी कई माह तक उसके यहां किराये पर कमरा लेकर रह चुका है। उसी दरम्यान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बताया कि इस दौरान उसने उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी मंदिर में उसकी मांग में सिंदूर भी भर चुका है। इस दौरान पुलिस की नौकरी मिली और वह ज्ञानपुर आ गया। युवती के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व उसने पुलिस लाइन आकर सिपाही से शादी की बात की तो उसने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए भगा दिया था। इस संबंध में आरआई रमाकांत पांडेय ने कहा कि युवती आई थी, लेकिन कोई प्रार्थनापत्र न देकर सिपाही पर आरोप लगा रही थी। पुलिस अधीक्षक तक मामला पहुंचने पर हकीकत सामने आ जाएगी।