फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: होली पर घर आने वालों की बढ़ी परेशानी, वंदेभारत एक्सप्रेस में भी वेटिंग सौ के पार, पढ़ें ये लिस्ट

Sat, 04 Mar 2023 08:02 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

होली पर घर जाने वालों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ना तो ट्रेन में टिकट मिल रहा है तो वहीं बसों का भी बुरा हाल है। वंदेभारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी वेटिंग सौ के पार चल रही है। अनारक्षित कोच में तो सीट को लेकर मारामारी की स्थिति बन जा रही है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर घर आने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस समय किसी भी ट्रेन में जगह नहीं है। वंदेभारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी वेटिंग सौ के पार चल रही है। अनारक्षित कोच में तो सीट को लेकर मारामारी की स्थिति बन जा रही है। वाराणसी कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के स्लीपर में पैर रखने तक की जगह नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में स्लीपर कोच की स्थिति

वंदेभारत एक्सप्रेस (चेयरकार के लिए)-4 को 156, 5 को 149, 7 को 113
शिवगंगा- 4 को 319, 5 को 194, 6 को 181

स्वतंत्रता संग्राम सुपरफास्ट-5 को 140, 6 को 141
पूर्वा एक्सप्रेस-6 को 199, 7 को 163

लिच्छवी एक्सप्रेस -5 को 189, 6 को 159
फरक्का- 5 को 187, 7 को 112


मुंबई से आने वाली ट्रेनों में स्लीपर कोच की स्थिति

बनारस एक्सप्रेस-4 को 160, 5 को 126, 6 को 89
महानगरी एक्सप्रेस- 4 को 400, 5 को 324, 6 को 207

कामायनी एक्सप्रेस- 4 को 139, 5 को 116, 6 को 68


 

रेवती रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
कोटा से आने वाली ट्रेनों में स्लीपर कोच की स्थिति
विभूति एक्सप्रेस- 4 को 321, 5 को 278, 6 को 256

दून एक्सप्रेस- 4 को 379, 5 को 394, 6 को 318
13151- 4 को 234, 5 को 302, 6 को 236


12 अप्रैल तक चलाई जाएंगी 160 बसें
होली के चलते यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है, जिसे देखते हुए परिवहन निगम ने 12 रूटों पर 160 अतिरिक्त बसों को चलाने का फैसला लिया है।
एआरएम ग्रामीण डिपो विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि होली तक सभी कर्मचारियों की छुट्टी 12 मार्च तक रद्द कर दी गई है। दस दिन की अवधि के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। इस दौरान नौ दिन में रोजाना 300 किमी बस चलाने पर 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 3150 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा, जबकि दस दिन में रोजाना 300 किमी बस चलाने पर 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 4000 रुपये प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसी तरह संविदा चालक-परिचालकों को निर्धारित मानक से अधिक किमी बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किमी के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।




 
विज्ञापन

होली स्पेशल ट्रेन - फोटो : फाइल
किस मार्ग पर चलाई जाएंगी कितनी बसें

मार्ग का नाम- वर्तमान संचालित सेवा-अतिरिक्त सेवा
वाराणसी-लखनऊ - 41 - 31

वाराणसी-कानपुर - 18 - 8
वाराणसी-गोरखपुर - 39 - 52

वाराणसी-बैढन - 10 - 10
जौनपुर-दिल्ली- - 0 - 2

जौनपुर-गोरखपुर - 8 - 8
जौनपुर-कानपुर - 14 - 10

गाजीपुर-दिल्ली - 1 - 1
गाजीपुर-लखनऊ-कानपुर- 13 - 25

गाजीपुर-गोरखपुर - 5 - 8
शक्तिनगर-लखनऊ - 2 - 3

शक्तिनगर-कानपुर - 1 - 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें