फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर घटना हुई तो करें ये काम: इमरजेंसी में मेडिकल टीम, हॉटस्पॉट पर खड़ी रहेगी एंबुलेंस; सुरक्षा दुरुस्त

Fri, 14 Mar 2025 03:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

होली पर होने वाली अनहोनी को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। बीएचयू सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों को सजग रहने की निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
चक्रमण करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर मेडिकल टीम मुस्तैद रहेगी। इमरजेंसी में मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। उधर, शहरी और ग्रामीण इलाकों में जरूरत पड़ने पर तुरंत एंबुलेंस मिल सके, इसके लिए हॉटस्पॉट बनाया गया है। यहां एंबुलेंस तैनात रहेगी।

विज्ञापन


होली के लिए खास तौर से मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर की इमरजेंसी में 10-10 बेड रिजर्व कराए गए हैं। यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ के साथ ही फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। 

उधर, बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में बेड रिजर्व कराने के साथ ही डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम को मुस्तैद रहने को कहा गया है। यहां एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई जांच आदि की सुविधाएं भी मिलती रहेंगी।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
किसी तरह की घटनाओं से निपटने को हम पूरी तरह से तैयार हैं। अस्पतालों में स्वास्थ्य टीम की तैनाती कर दी गई है। सभी अस्पतालों के सीएमएस/एसआईसी को इसकी निगरानी करते रहने को कहा गया है। प्रमुख चौराहों और हॉटस्पॉट पर 108 एंबुलेंस भी खड़ी रहेगी। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें