फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैंक का शाखा प्रबंधक 20 हजार घूस लेते अरेस्ट..., CBI ने रंगे हाथ दबोचा; किसान क्रेडिट कार्ड का है मामला

Fri, 14 Mar 2025 03:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

यूपी के आजमगढ़ में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। शाखा प्रबंधक किसान क्रेडिट कार्ड का लोन देने के लिए घूस मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीबीआई से की थी।
विज्ञापन
सीबीआई ने लिया एक्शन। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा की सिकहौला शाखा के प्रबंधक अभिषेक राय को सीबीआई ने बुधवार देर रात 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वह 92 हजार रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड का लोन देने के एवज में 20 हजार रुपए घूस मांग रहा था।

विज्ञापन


उसे आज राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

सीबीआई के मुताबिक नजीबाबाद निवासी मेवालाल राम ने शाखा प्रबंधक द्वारा घूस मांगने की शिकायत की गई थी। जिसके बाद राजधानी स्थित सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम आजमगढ़ भेजी गई,  जिसने शाखा प्रबंधक को घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें