फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: विंध्य महोत्सव का उद्घाटन, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर किया माल्यार्पण

Thu, 23 Mar 2023 10:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विंध्याचल चैत्र नवरात्रि मेला के प्रथम दिन बुधवार की रात रोडवेज परिसर में आयोजित विन्ध्याचल महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण मामले आशीष पटेल ने मां विंध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
Mirzapur: विंध्य महोत्सव का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में विंध्याचल चैत्र नवरात्रि मेला के प्रथम दिन बुधवार की रात रोडवेज परिसर में आयोजित विन्ध्याचल महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण मामले आशीष पटेल ने मां विंध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी के पंडाल में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लगाए गए स्टाल का विधिवत अवलोकन करते हुई सराहा। 

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के साथ ही विख्यात देवी धाम विंध्याचल सहित प्रदेश के सभी धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों को विकसित कर विकास के नए द्वार खोल रही है। उन्होंने कहा जैसै ही विंध्य कारिडोर परियोजना का कार्य पूरा होगा अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर इसका नाम होगा।  नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने कहा प्रदेश में तमाम मुख्यमंत्री आये लेकिन किसी ने भी विंध्याचल धाम के धार्मिक विकास पर ध्यान नहीं दिया जितना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंध्याचल धाम के विकास पर दिया।
विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह विनीत सिंह ने मां विंध्यवासिनी देवी के धाम व उनके स्वरूप का वर्णन करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। जिलाधकारी दिव्या मित्तल ने कहा हम सभी भाग्यशाली हैं जो यह अवसर मिला है मां विंध्यवासिनी देवी धाम में सेवा का। उन्होंने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए जनप्रतिनिधियों के सहयोग के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिंद, सांसद राज्यसभा अरुण सिंह के प्रतिनिधि  धनंजय पाण्डेय, संतोष गोयल, मंडलायुक्त डॉ0 मुथुकुमार स्वामी बी, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी वीएस सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें