थाना प्रभारी मिर्जामुराद ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमो के पालन हेतु शपथ दिला किया
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उप जिलाधिकारी राजातालाब, उप जिलाधिकारी पिण्डरा, क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव/ ट्रैफिक, क्षेत्राधिकारी पिण्डरा, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रशिक्षु डीएसपी, प्रतिसार निरीक्षक वाराणसी ग्रामीण, प्रभारी निरीक्षक बड़ागाँव तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।
थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमो के पालन हेतु शपथ दिला किया जागरूक
मिर्जामुराद। स्थानीय किसान इंटर कॉलेज मिर्जामुराद के प्रांगण में मंगलवार को यातायात सुरक्षा माह के मद्देनजर स्कूली बच्चों को थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने यातायात के संबंध में जानकारी दें कर जागरूक किया। छात्रों को यातायात सुरक्षा संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी को सदैव यातायात नियमों का पालन करना चाहिए बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल व स्कूटर नहीं चलाना चाहिए, चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करना चाहिए, सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का मतलब है कि आप अपनी जीवन की सुरक्षा के प्रति सजग है। साथ ही बच्चों को यातायात सम्बंधित सपथ भी दिलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के साथ एस आई अतुल त्रिपाठी, कालेज के प्रधानाचार्य डॉ शिवराज मिश्र,विमल सिंह,सुरेन्द्र तिवारी,मतलूब खान,अखिलेश सिंह गौतम व अध्यापकगण सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।