फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ के पोस्ट कोविड रिहैबिलिटेशन सेवा केंद्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार सेवा भारती की ओर से शुक्रवार को लोहता स्थित चंदापुर माधव सेवा प्रकल्प में पोस्ट कोविड रिहैबिलिटेशन सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ किया गया। सेवा भारती काशी की अनूठी पहल में सेवा केन्द्र पर पोस्ट कोविड मरीजों को पूरी चिकित्सकीय सुविधा को दी जाएगी।
विज्ञापन

माधव सेवा प्रकल्प पर 15 बेड के पोस्ट कोविड रिहैबिलिटेशन सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। जिसमें ऐसे मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सकीय सुविधा दी जाएगी जो कोरोना से तो ठीक हो चुके हैं, लेकिन शारीरिक रूप से अभी भी अस्वस्थ हैं। 15 बेड के इस अस्पताल में आधुनिक विज्ञान की मेडिकल व्यवस्थाओं के साथ आयुर्वेद, योग और अध्यात्म के उपयोग से मरीजों का उपचार किया जाएगा।
इस सेवा केंद्र का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ सेवा संयोजक अजित प्रसाद महापात्र, प्रान्त सह कार्यवाह डॉ. राकेश तिवारी, विभाग कार्यवाह त्रिलोक नाथ, सह विभाग कार्यवाह अरुण, डॉ विशम्भर सिंह,सेवा भारती के प्रांत कोषाध्यक्ष जियुत राम ने किया। सेवा भारती, काशी के सह विभाग सेवा प्रमुख विनोद ने बताया कि केन्द्र में बनाये गये सभी 15 बेड पर ऑक्सीजन कंसेट्रेटर, नेबुलाइजर और भाप लेने की व्यवस्था है। मरीजों की देखरेख के लिए नौ सदस्यीय पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। दिनभर में 2 बार सुबह-शाम वरिष्ठ चिकित्सक भी मरीजों की देखरेख करेंगे। मरीजों के लिए काढ़ा, पौष्टिक भोजन, आयुर्वेदिक औषधि और एलोपैथी दवाओं की भी व्यवस्था 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि मरीज के साथ आए हुए परिजन के भी रुकने और भोजन, जलपान के साथ काढ़ा की व्यवस्था सेवा केन्द्र द्वारा की गई है। इसके साथ ही मरीजों का योग के माध्यम से उपचार करने एवं उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योगाचार्य भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही प्रवचन के माध्यम से कथा वाचक सुधीरानंद महाराज भी उनका आत्मबल बढ़ाएंगे। सेवा केंद्र में नेशनल मेडिकोज आर्गेनाईजेशन और आरोग्य भारती के पैरामेडिकल स्टाफ व चिकित्सक एवं विश्व आयुर्वेद परिषद के योग प्रशिक्षक एवं चिकित्सक हमेशा उपस्थित रहेंगे। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विशम्भर सिंह,आरोग्य भारती डॉ. इंद्रनिल बसु, डॉ. हेमंत गुप्ता, डॉ. शशि भूषण उपाध्याय, डॉ. विद्या सागर पांडेय, डॉ. के के द्विवेदी, डॉअनिल तिवारी चिकित्सकीय सेवा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

सहयोग करने वालों की भी भूमिका
सेवा इंटरनेशनल ने माधव सेवा प्रकल्प में 20 ऑक्सीजन कंसेट्रेटर दिया है। वैभव कपूर ने पीपीई किट, भाप लेने की मशीन और माता आनंदमयीं हॉस्पिटल ने 4 ऑक्सिजन सिलेंडर दिया है।
विज्ञापन

---
माधव सेवा प्रकल्प की हेल्पलाइन पर करें संपर्क
राकेश पांडेय 9793181261
सुधीरानंद 8269848172
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें