फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वरुणा जोन में 18 दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र, तीन महिला दरोगा बनीं चौकी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वरुणा जोन में तीन महिला दरोगाओं को चौकी इंचार्ज बनाया गया। बुधवार की देर रात महिला समेत 18 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि कैंट थाने से आरती गौड़ को चौकी प्रभारी आशा ज्योति केंद्र, चोलापुर से महिला दरोगा संध्या जायसवाल को चौकी इंचार्ज मुर्दहा, लालपुर-पांडेयपुर थाने से महिला दरोगा मानवी शुक्ल को सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज और चौकी प्रभारी आशा ज्योति केंद्र से शिल्पी पांडेय को कैंट थाने भेजा गया।
विज्ञापन


मुर्दहा चौकी इंचार्ज चंद्रभूषण को चौकी प्रभारी अजगरा, चौकी अजगरा से गणेशदत्त त्रिपाठी को थाना मंडुवाडीह, मड़ौली चौकी इंचार्ज देवेंद्र दुबे को पर्यटक थाना, पर्यटक थाना से राम कुमार पांडेय को मड़ौली चौकी इंचार्ज, सेंट्रल जेल रोड चौकी इंचार्ज विद्यासागर को सारनाथ थाना, चौकी प्रभारी अखरी विशाल सिंह को बरेका चौकी इंचार्ज और पीआरओ वरुणा जोन के धर्मेंद्र राजपूत को अखरी चौकी इंचार्ज बनाया गया।
अनुज शुक्ला को चौकी प्रभारी सराय मोहाना से चौकी प्रभारी पुरानापुल, गिलट बाजार चौकी इंचार्ज मंदीप मिश्रा को पीआरओ वरुणा जोन बनाया गया। लालपुर चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह को गिलट बाजार चौकी इंचार्ज और श्याम नारायण को लालपुर चौकी इंचार्ज बनाया गया। रामस्वरूप को सारनाथ से सराय मोहाना चौकी इंचार्ज बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें