फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभरों को अनुसूचित जाति में शामिल करें केंद्र सरकार

Thu, 16 Jul 2015 01:55 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्र सरकार से राजभर जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय पर राजभर आरक्षण समिति के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र एसीएम चतुर्थ को दिया।
विज्ञापन

 बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पहुंचे राजभरों का समर्थन समाजवादी पार्टी ने भी किया। सपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल भी धरने पर बैठे रहे।
इसके पूर्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिया लाल राजभर के नेतृत्व में राजभर समाज के लोगों ने अशोक विहार कालोली पहडि़या से जुलूस निकाला। जुलूस नई बस्ती, पांडेयपुर, खजुरी, पुलिस लाइन चौराहा, अंबेडकर पार्क में पहुंचकर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जुलूस जिला मुख्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
यहां समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अति पिछड़ी 17 जातियों में राजभर समाज को रखा गया है। इनके सामाजिक आर्थिक विकास के लिए प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार के पास भेजा है। केंद्र सरकार की ओर से इसे स्वीकार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

समिति की ओर से गुडि़या राजभर, पूनम राजभर, सुनीता, शिवकुमार, नंदलाल, संजय, रामसिंह, अनिल, जमुना के अलावा सपा नेताओं में मनोज राज धूपचंडी, राजेंद्र त्रिवेदी, कृष्णकांत, योगेश सिंह, महेंद्र यादव, अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें