फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में दुरुस्त हो जाएगा पंचक्रोशी मार्ग

Tue, 16 Jun 2015 02:19 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर की जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर कांग्रेसजनों ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एसडी शर्मा का घेराव किया।
विज्ञापन

दो घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा और विधायक अजय राय ने शहर की जर्जर सड़कों की सूची मुख्य अभियंता को सौंपी। कांग्रेसनेताओं के मांग पत्र को पढ़ने के बाद मुख्य अभियंता ने उन्हें दो दिन के अंदर पंचक्रोशी मार्ग दुरुस्त करा देने का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ।
वरुणा पुल स्थित पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर हुई सभा में विधायक अजय राय ने कहा कि धूल भरी सड़कों पर गड्ढों की वजह से चलना दुश्वार हो गया है। खुदाई के बाद सड़कों का पैच वर्क तो हुआ मगर गिट्टियां उखड़ने से सड़क फिर से खराब हो गई।
विज्ञापन

मंडुवाडीह से महमूरगंज, पांडेयपुर से आशापुर और पांडेयपुर से लालपुर की सड़क सबसे ज्यादा खराब है। इसी तरह पांडेयपुर काली मंदिर से लालपुर, पहडि़या चौराहे से अकथा, सेवापुरी से खेमापुर संपर्क मार्ग, चांदपुर से लोहता मार्ग, पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग की दशा बेहद खराब है।
इसके बाद मुख्य अभियंता के सामने कांग्रेसजनों ने जर्जर सड़कों की सूची सौंप सड़कों के तत्काल मरम्मत की मांग की। धरना-प्रदर्शन में छावनी पार्षद शैलेंद्र सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, पंकज मिश्र, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, राज सिंह, अनुभव यादव, अफसर खां, वीरेंद्र कुमार, राघवेंद्र चौबे, जितेंद्र सेठ, गिरीश चंद्र पांडेय, काशीनाथ गिरी, राकेश चंद्र, सुनील राय, हरीश मिश्र, मंगलेश सिंह, मुन्ना अग्रहरि, दिलीप चौबे, अभय त्रिपाठी, हाजी ओकास अंसारी एवं अभिषेक नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें