फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: जयनारायण की टीम ने 25.4 ओवर में बनाए 144 रन, शिवपुर 123 पर ऑलआउट; पढ़ें खेल की खबरें

Thu, 13 Nov 2025 01:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में क्रिकेट, फुटबाॅल, हैंडबाॅल, कैरम सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। जिले के बाहर जाकर भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच को ट्राॅफी देते अतिथि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News in Hindi: जिला स्तरीय अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में जयनारायण घोषाल क्रिकेट क्लब ने शिवपुर क्रिकेट एकेडमी को 21 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जय नारायण की टीम ने 144 रनों का लक्ष्य दिया। 

विज्ञापन


इसके जवाब में शिवपुर टीम 123 रन पर ऑलआउट हो गई जबकि शिवपुर की टीम ने जय नारायण से 52 गेंदे ज्यादा खेलीं। बुधवार को स्वर्गीय पीएन सिंह यादव की स्मृति में डीएवी कॉलेज मैदान में हुए टूर्नामेंट में जयनारायण घोषाल टीम के भानूप्रताप सिंह ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर 59 गेंदों में 39 रन बनाए और 7 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट भी लिए। इस प्रदर्शन से उनकी टीम को शानदार जीत मिली। भानुप्रताप मैन ऑफ द मैच रहे। 

कप्तान ने बनाए 45 रन
क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सनशाइन क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रतियोगिता कराई जा रही है। बुधवार को डीएवी मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जयनारायण घोषाल टीम ने 25.4 ओवर में 144 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की तरफ से सर्वाधिक 45 रन कप्तान करण सिंह और भानुप्रताप सिंह 39 रन ने बनाए। जवाब में खेलने उतरी शिवपुर की टीम 34. 2 ओवर में 123 रन पर ही ऑलआउट हो गई। शिवपुर की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान मो. अहमद ने 40 और शिवम यादव ने 33 रन बनाए। संयोजन संदीप यादव और आशुतोष मौर्या ने किया।

विज्ञापन

हैंडबॉल के सेमीफाइनल में पहुंची वाराणसी
राज्य स्तरीय सीनियर हैंडबाॅल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इसके तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में वाराणसी ने बस्ती मंडल को 26-22 के अंतर से हराया। क्वार्टर फाइनल से पहले खेले गए लीग मैचों में वाराणसी ने विंध्याचल मंडल को 10-7, लखनऊ ने देवीपाटन को 27-13, मेरठ ने अलीगढ़ को 30-19 के अंतर से हराया। आयोजकों के अनुसार बृहस्पतिवार को फाइनल मैच के बाद समापन समारोह होगा जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 

17 से 19 नवंबर तक होगी अखिल भारतीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप
लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन एवं हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से 17 से 19 नवंबर तक दिवंगत एसएन पांडेय स्मृति अखिल भारतीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि वीडीए के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला होंगे। चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें शामिल लेंगी। 

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच होगी। साथ ही यह दिवंगत एसएन पांडेय की स्मृति को भी समर्पित है, जिन्होंने वाराणसी पब्लिक स्कूल समूह की स्थापना कर शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में प्रेरक भूमिका निभाई थी। विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना मौर्या ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति उत्साह को बढ़ाना और स्व. एसएन पांडेय की खेल भावना को आगे बढ़ाना है। 

वाराणसी की टीम ने झांसी को 21-2 से हराया
खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के समन्वय से पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता में बुधवार को कुल 10 मुकाबले खेले गए। वाराणसी ने झांसी मंडल की टीम को 21-2 के अंतर से हराया। 

डॉ. अतुल सिंह बने संयुक्त सचिव
आईएमए यूपी के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अतुल सिंह को ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन का संयुक्त सचिव बनाया गया है। अध्यक्ष प्रो. एमके श्रीवास्तव, सचिव संजय सिंह ने उनके मनोनयन की जानकारी दी है। पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. अतुल के एसोसिएशन में आने पर दिव्यांग क्रिकेटरों को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

विजेता टीम को अतिथि देते मुख्य अतिथि। - फोटो : संवाद
अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबाॅल में शीएट ने काशी विद्यापीठ को 25-10 से हराया
अंतर महाविद्यालयीय महिला वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को शीएट कॉलेज ने 25-18 और 25-10 से हराया। बाबतपुर के इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन की ओर से महाविद्यालय के वाॅलीबाॅल कोर्ट पर हुई। पहले सेमीफाइनल मैच में विद्यापीठ के मुख्य परिसर ने एक महिला महाविद्यालय को 25-04 और 25-05 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में शीएट काॅलेज, गहनी ने एक कॉलेज को 25-11, 25-10 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

शाम करीब चार बजे प्रतियोगिता का फाइनल मैच शीएट काॅलेज गहनी और काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर के बीच हुआ। इसमें शीएट काॅलेज महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को 25-18 और 25-10 से हराकर विजेता बना। 

काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतर महाविद्यालयीय महिला वॉलीबाॅल उद्घाटन इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने किया। समापन समारोह में संस्थान के निदेशक प्रो. ओपी राय ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे। संचालन डॉ. प्रमोद पांडेय ने किया। पर्यवेक्षक प्रो. बृजेश कुमार, चयनकर्ता प्रो. संजय  पूजा यादव, डाॅ. राधेश्याम रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें