फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबलियों के गढ़ सैयदराजा में रहेगी अतिरिक्त सतर्कता

Wed, 01 Mar 2017 04:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
vineet singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोन के दस जिलों की जिन सीटों पर बाहुबली प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, वहां पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरतेगी। इसमें भी खासतौर से पूर्वांचल की ‘हॉट सीट’ सैयदराजा (चंदौली) में अन्य विस क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक फोर्स तैनात की जाएगी।
विज्ञापन


आईजी जोन डॉ. एन. रविंदर ने आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों के जिलों से संबंधित सभी पुलिस अधीक्षकों को चुनाव संबंधी प्रत्येक सूचना पर गंभीरता बरतने का निर्देश दिया है। 

जरायम की दुनिया में एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे एमएलसी बृजेश सिंह और पूर्व एमएलसी विनीत सिंह के लिए सैयदराजा विधानसभा सीट प्रतिष्ठा का सवाल है। यहां से बृजेश के भतीजे विधायक सुशील सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि विनीत सिंह को बसपा ने प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन


इन दोनोें के बीच सैयदराजा के सिटिंग एमएलए और सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी मनोज सिंह ‘डबलू’ भी अपनी सीट बरकरार रखने की जुगत में लगे हैं।

आईजी जोन डॉ. एन रविंदर ने मंगलवार को अपने कार्यालय में बताया कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें इसके लिए पांच मार्च से आठ मार्च तक सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही पीएसी और पुलिस के जवान भारी संख्या में तैनात रहेंगे।
 
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रहेगा हेलीकॉप्टर, फोर्स की कमी नहीं

mukhtar ansari brijesh singh - फोटो : अमर उजाला
इसी अनुपात में मॉनीटरिंग के लिए पुलिस अधिकारी भी होंगे। चंदौली के पुलिस अधीक्षक को अशांति फैलाने वालों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

आईजी जोन ने बताया कि नक्सल प्रभावित चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र की निगहबानी के मद्देनजर एक हेलीकॉप्टर मुहैया कराया गया है जो पांच मार्च से पुलिस लाइन में रहेगा।


नक्सल प्रभावित जिन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है, वहां चुनाव ड्यूटी में तैनात सीपीएमएफ, पीएसी और पुलिस के जवानों को वायरलेस बेस्ड फ्रीक्वेंसी सिस्टम से एक-दूसरे के संपर्क में रखा जाएगा। जोन के दस जिलों के 87 प्रतिशत बूथोें पर सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स और 13 प्रतिशत बूथों पर पीएसी की निगरानी में मतदान कराया जाएगा।

संवेदनशील क्षेत्रोें की निगहबानी के लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जाएगी। बताया कि जोन में फोर्स की कोई कमी नहीं है। पांच मार्च से जिलों में पुलिस की फुल स्ट्रेंथ होगी।

वाराणसी में सीपीएमएफ, पीएसी, पुलिस और होमगार्ड के 25 हजार से ज्यादा जवान मतदान के दिन तैनात रहेंगे। मतदान के बाद सीपीएमएफ की निगरानी में ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी।
मतदान के दिन सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर से सटी अंतरराज्यीय सीमाएं सील रहेंगी। इसके साथ ही चार और आठ मार्च को अंतरजनपदीय सीमाओें पर भी बैरियर लगाकर तलाशी अभियान जारी रहेगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड की पुलिस के साथ समन्वय के लिए बैठक की जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें