फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में एलईडी से रोशन होगी पीएम की राह

Sat, 05 Dec 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे जब दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देख रहे होंगे तो उस दृश्य को दूसरे घाटों पर मौजूृद लोग भी निहार सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए आसपास के घाटों पर एलसीडी स्क्रीन लगाई जाएगी। आरती सहित पूरे समारोह का सजीव प्रसारण किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं का दबाव कम से कम रहे।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक दशाश्वमेध घाट पर सेना और एनएसजी के अलावा जापानी कमांडो भी निगरानी में तैनात रहेंगे।   
गंगा में बनने वाले पीपे के भव्य मंच पर दोनों प्रधानमंत्री बैठेंगे। इस दौरान गंगा में अस्सी से राजघाट तक नावों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
 घाट के आसपास के भवनों की छतों पर अत्याधुनिक सुरक्षा संसाधनों से लैस सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहेंगे। दशाश्वमेध घाट, नदेसर पैलेस का इलाका नो फ्लाई जोन रहेगा।
विज्ञापन

गंगा में नौ सेना के अलावा एनएसजी, जापानी कमांडो भी निगरानी में होंगे। केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां चप्पे-चप्पे पर सतर्क रहेंगी। गंगा पार भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विशिष्ट लोगों से मुलाकात करने वालों की सूची भी प्रधानमंत्री कार्यालय से जल्द फाइनल हो जाएगी।
जो लोग वाराणसी के होंगे उनकी पुलिस और एलआईयू जांच कराके रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय भेजी जाएगी। वहां से जो निर्देश मिलेगा, उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें