गाजीपुर स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय यात्री परेशानी में पड़ गए, जब ट्रेन संख्या 22433 गाजीपुर सिटी आंनद विहार एक्सप्रेस के यात्रियों को रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही के कारण खास दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रेलवे के आरक्षण चार्ट बनाने वाले टिकट प्रवेक्षक की लापरवाही पूर्ण डाटा एंट्री करने के कारण बहुत से यात्रियों को एसएमएस के जरिए स्लीपर के अतिरिक्त कोच में आरक्षण कंफर्म होने की सूचना मिली। वहीं विशेष परिस्थितियों में लगाए जाने वाले अतिरिक्त कोच को आनंद विहार से ही मंगाया जाता है।
अतिरिक्त कोच लगने की सूचना पर मंगलवार को स्टेशन पर उस वक्त उहापोह की स्थिति उत्पन्न. हो गई जब एसएमएस के जरिए कंफर्म टिकट की जानकारी मिलने वाले यात्री स्टेशन पहुंच गए और उक्त ट्रेन में स्लीपर क्लास की अतिरिक्त बोगी तलाशने लगे। लेकिन वह लगी ही नहीं थी। इस गलती का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। टिकट प्रवेक्षक दो वर्ष पूर्व भी अपनी लापरवाही के कारण यात्रियों को खासी परेशानी डाला था। जब ऐसे ही डाटा एंट्री की त्रुटि प्रकाश में आई थी।
मंगलवार को पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए गाजीपुर आरक्षण पर्यवेक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। निलंबन के साथ ही आरक्षण पर्यवेक्षक को सीनियर डीसीएम ऑफिस में स्वयं प्रस्तुत होकर इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। इस गलती के बाद रेलवे विभाग द्वारा इस मामले में डैमेज कंट्रोल के तहत वाराणसी के उच्च अधिकारियों द्वारा इलाहाबाद में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की कोशिश की गई, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
लापरवाही बरतने पर टिकट प्रवेक्षक को निलंबित कर सीनियर डीसीएम ऑफिस में प्रस्तुत होने को कहा गया है और स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता