फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में पति से नाराज महिला ने पुत्र व पुत्री के साथ लगाई फांसी, एक की मौत

Tue, 26 Nov 2019 02:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

किसी बात को लेकर पति से हुए झगड़े के बाद पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगा ली। जिसमे बालक की मौत हो गई, वहीं वह और उसकी बच्ची जीवन व मौत के बीच झूल रही है। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रेवरिया गांव निवासी मेवालाल की पत्नी सीमा देवी (28 )सोमवार की रात अपने पति से विवाद हुआ था। जिसे लेकर सीमा देवी ने अपने दो मासूम बेटा रविंद्र 4 वर्ष व पुत्री लक्ष्मीना 5 वर्ष के साथ फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। 

जिसमे बेटे रविंद्र की मौत हो गयी वहीं सीमा व उसकी पुत्री लक्ष्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दुल्लहपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये और जब शव के पास पहुंचे तो सीमा और लक्ष्मीना की सांसें चल रही थी पुलिस ने आनन-फानन उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें