फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपना काम बना ले’ में दिखा बाल कलाकारों का हुनर

Tue, 31 Mar 2015 01:58 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राष्ट्रीय नाट्य आंदोलन के चौथी नाट्य संध्या बाल साहित्यकार डॉ. श्रीप्रसाद को समर्पित रही। सोमवार की शाम नागरी नाटक मंडली के मुरारी लाल मेहता प्रेक्षागृह में उनके नाटक ‘अपना काम बना ले’ नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

बाल रंगमंडल के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से हर किसी का ध्यान खींचा।
शाम सात बजे मंडली के प्रेक्षागृह में बतौर मुख्य अतिथि अनिल जैन, बीएचयू के एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के पूर्व निदेशक डॉ. आनंद वर्धन शर्मा, उषा शर्मा, अशोक आनंद और आरके बेरी ने दीप जलाकर नाट्य संध्या का उद्घाटन किया।
 ‘अपना काम बना ले’ नाटक में अभिनय किया सोनाली वर्मा, इशिता, मुदिता, शशांक, विस्मया, जिशा, शंकर गुप्ता, चित्रा वर्मा, उन्नति, अमित और किंजल ने। निर्देशन सलीम राजा ने किया। दूसरे नाटक संक्रमण की प्रस्तुति का निर्देशन वैभव वर्मा ने किया। इस मौके पर बाल कलाकार मास्टर शाद का दूसरा जन्मदिन थिएटर में केक काटकर मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें