फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईपीएमटी में काशी के होनहारों का दबदबा

Tue, 18 Aug 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई आल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट-2015 के सोमवार को आए परिणाम में काशी के होनहारों ने अच्छे रैंकों के साथ सफलता अर्जित की है।
विज्ञापन

महमूरगंज निवासी नेहा पांडेय ने अखिल भारतीय स्तर पर सामान्य श्रेणी में 177वीं रैंक प्राप्त कर श्रेष्ठता सिद्ध की है। इसके अलावा बलिया निवासी अनन्या पांडेय ने 291वीं रैक तो भावना अग्रवाल में विकलांग श्रेणी में नौवीं रैंक हासिल की है।
सोमवार को दोपहर बाद परिणाम जारी होने की सूचना मिलने के बाद से ही छात्र एक दूसरे से जानकारी करने में जुट गए। संबंधित कोचिंग संस्थानों से भी शिक्षकों ने बधाई देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच कबीरनगर दुर्गाकुंड स्थित जेआरएस ट्यूटोरियल्स की छात्रा नेहा पांडेय ने 177वीं रैंक हासिल कर संस्था का मान बढ़ाया है। निदेशक एके झा ने बताया कि सफल 115 छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। हर साल हजारों छात्र मेडिकल, इंजीरियरिंग की प्रवेश परीक्षा में सफल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि सफलता प्राप्ति के लिए शार्टकट नहीं बल्कि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। इस दौरान सामान्य श्रेणी में 337वीं रैंक पाने वाली ओजस्वी पांडेय, रितिका खन्ना 539 और ओबीसी में शुम्बुल मजहर 90वीं रैंक समेत अन्य विद्यार्थियों को संस्थान पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें