फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मिडफिल्डर अभिषेक के तीन गोल से आईएमएस फैकल्टी की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा विज्ञान संस्थान बीएचयू का वार्षिक खेल उत्सव एलिक्जर-25 फुटबॉल बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। रुईया जिमखाना मैदान पर प्रतियोगिता का फाइनल आईएमएस फैकल्टी और एमबीबीएस की टीम के बीच खेला गया। इसमें आईएमएस फैकल्टी की टीम ने तीन गोल के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच शुरू होते ही आईएमएस फैकल्टी की टीम ने और एमबीबीएस की टीम ने रक्षात्मक खेल शुरू किया। पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही आईएमएस की टीम ने रणनीति में बदलाव किया और आक्रामक खेलना शुरू किया। रेफरी ने दो बार खिलाड़ियों को वार्निंग दी। मैच का पहला गोल मिडफिल्डर डॉ. अभिषेक पाठक ने 30 गज की दूरी से किया और टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। इसके बाद एमबीबीएस की टीम ने पलटवार करते हुए खेल के 17वें और 21वें मिनट में गोल करने का प्रयास किया लेकिन बॉल गोलपोस्ट का बाहरी सिरा छूते हुए बैक लाइन के बाहर चली गई। इसके बाद डॉ. अभिषेक ने मैच समाप्त होने से तीन मिनट पहले लगातार दो गोल कर टीम का स्कोर 3-0 कर टीम को जीत दिला दी। इससे पहले समापन समारोह के मुख्य अतिथि न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. वीएन मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल शुरू कराया। टीम का नेतृत्व डॉ. अभिजीत मंडल ने किया। फैकल्टी टीम की ओर से डॉ. विजय, डॉ. अभिषेक, डॉ. अभिनय, डॉ. राजीव, डॉ. पंकज ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फाइनल मैच में निर्णायक की भूमिका अभिषेक, अनुराग और क्षितिज ने निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें