फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर से पहले आईएमएस बीएचयू को मिलेंगे 195 सीनियर रेजिडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बीएचयू अस्पताल में इलाज, जांच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पीआईसीयू, एनआईसीयू वार्ड बनाए जा रहे हैं। वहीं, अब डॉक्टरों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। तीसरी लहर से पहले आईएमएस बीएचयू के विभागों में 195 सीनियर रेजिडेंट की तैनाती होगी। बाल रोग विभाग, एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, पैथलॉजी, यूरोलॉजी, मेडिसिन डिपार्टमेंट सहित अन्य विभागों में नए रेजिडेंट के आने के बाद बच्चों के साथ ही बड़ों के इलाज में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू के विभागों में सीनियर रेजिडेंट के पद खाली पड़े थे। तीसरी लहर में बीएचयू के एमसीएच विंग, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बच्चों सहित अन्य मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा तो इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिसिन फैकल्टी, आयुर्वेद और डेंटल फैकल्टी में तैनाती के लिए विज्ञापन भी निकाला जा चुका है।
15 जुलाई तक आवेदन, 22 से साक्षात्कार
सीनियर रेजिडेंट पद पर नियुक्ति के लिए 15 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है। 22 जुलाई से साक्षात्कार कराए जाएंगे। 22-23 जुलाई को मेडिसिन फैकल्टी जबकि 24 जुलाई को डेंटल और आयुर्वेद फैकल्टी के लिए साक्षात्कार किया जाएगा। जल्द ही इनकी तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इन संकायों में खाली है पद
मेडिसिन फैकल्टी : 31 विभागों में 169 पद
डेंटल फैकल्टी : 4 विभागों में 9 पद
आयुर्वेद फैकल्टी : 2 विभागों में 17 पद
कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर तैयारियां की जा रही है। आईएमएस में एक साथ 195 पदों पर सीनियर रेजिडेंट की तैनाती के बाद इलाज में बहुत सहूलियत होगी। तीसरी लहर अगर आई तो भी इलाज, जांच में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

-प्रो. बीआर मित्तल, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें