बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में चल रहे अंतर संकाय क्रिकेट मैच में सोमवार को आईएमएस बीएचयू की टीम ने विधि संकाय की टीम को हराया। तीसरे दिन पहले मैच में आईएमएस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। विधि संकाय की टीम ने 20 ओवर में 141 रन बनाए।
विज्ञापन
आईएमएस की ओर से कमलेश ने सधी हुई गेंदबाजी ने विधि संकाय के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके। आईएमएस के शुशीत ने 50 गेंद में 55 रन बनाए। 8 चौके भी लगाए।
टीम ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर मैच जीत लिया। अनिल कुशवाहा और कृष्ण यादव अंपायर रहे जबकि स्कोरर की भूमिका अजीत कुमार कश्यप ने निभाई।
विज्ञापन
आईएमएस की ओर से कमलेश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और शुशीत को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के महासचिव प्रो. बीसी कापरी और सहायक निदेशकों ने खिलाड़ियों, आयोजकों और दर्शकों का आभार जताया।