फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMS BHU: आईएमएस बीएचयू को मिले 55 डॉक्टर, एनीस्थीसिया और स्त्री रोग विभाग को सबसे ज्यादा; इलाज में होगा सुविधा

Wed, 24 Dec 2025 11:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू को  55 नए डॉक्टर मिले हैं। इनमें एनीस्थीसिया और स्त्री रोग विभाग को सबसे ज्यादा डॉक्टर मिले हैं। ऐसे में वाराणसी समेत आसपास के जिलों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इलाज में काफी सुविधा होगा। 
विज्ञापन
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू में डॉक्टरों (सीनियर रेजिडेंट) की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 16 विभागों में 55 डॉक्टरों को तैनाती दी गई है। सबसे ज्यादा 12 डॉक्टर एनीस्थीसिया विभाग और सात स्त्री रोग विभाग को मिले हैं। अब बीएचयू अस्पताल के साथ ही ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों को जांच, इलाज में सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में पूर्वांचल के जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड आदि जगहों से हर दिन 6000 से ज्यादा लोग बेहतर इलाज के लिए आते हैं। ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में 200 से ज्यादा और ओपीडी में 1000 मरीज आते हैं। एनीस्थीसिया, स्त्री रोग विभाग के साथ ही ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य विभागों में लंबे समय से सीनियर रेजिडेंट के पद खाली थे। इस कारण ओपीडी के साथ ही वार्ड में इलाज पर असर पड़ रहा था। सितंबर 2025 में जो विज्ञापन जारी हुआ था, उसके तहत प्रक्रिया पूरी करके आईएमएस की वेबसाइट पर विभागवार चयनित डॉक्टरों की सूची अपलोड कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: राजघाट पुल से वाहनों का आना-जाना बंद, रामनगर-सामनेघाट पुल पर आज से बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव
विज्ञापन


निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि एक साथ 55 डॉक्टर मिले हैं। इसका फायदा मरीजों को मिलेगा। पैथोलॉजी की जांच और इलाज आसानी से होगा। दूसरे विभागों में खाली पदों की सूची भी तैयार कराई जा रही है ताकि आगे की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Trending Videos

इन विभागों को सबसे ज्यादा डॉक्टर मिले

  • एनेस्थेसियोलॉजी डिपार्टमेंट- 7
  • एनेस्थेसियोलॉजी ट्रॉमा सेंटर- 5
  • कम्यूनिटी मेडिसिन-            3
  • स्त्री, प्रसूति रोग विभाग-       5
  • पैथालॉजी ट्रॉमा सेंटर-          5
विज्ञापन

इन विभागों को एक-एक डॉक्टर मिले

बायोकेमिस्ट्री, फॉरेंसिक मेडिसिन, फार्मोकोलॉजी, पीडियाट्रिक,पीडियाट्रिक ट्रॉमा सेंटर, ईएनटी डिपार्टमेंट, जनरल सर्जरी, जीरियाट्रिक मेडिसिन, रेडियोलॉजी, टीबी एंड रेसिपेरेटरी डिपार्टमेंट, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ट्रॉमा सेंटर, द्रव्यगुण विभाग।

इनको मिले 2-2 डॉक्टर
माइक्रोबायोलॉजी ट्रॉमा सेंटर,साइकेट्री ट्रॉमा सेंटर स्त्री, प्रसूति रोग-ट्रॉमा सेंटर,ईएनटी ट्रॉमा सेंटर, आर्थोपेडिक ट्रॉमा सेंटर, जनरल मेडिसिन, जनरल मेडिसिन ट्रॉमा सेंटर, रेडियोलॉजी ट्रॉमा सेंटर, रेडियोथेरेपी डिपार्टमेंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें