आईएमएस बीएचयू में शनिवार को बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के साथ चर्चा हुई। बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के उद्देश्य से यहां के विशेषज्ञ अब आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरी के लिए ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग कर आगे बढ़ा जा सकता है।
कार्यक्रम में आईएमएस की डीन प्रो. शंपा अनुपूर्वा, पूर्व रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह के साथ ही प्रो. अशोक कुमार, प्रो. अभिषेक पाठक, प्रो. अंकुर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।