मेले में जोंक की सहायता से लीच थेरेपी करने के साथ ही लकवा, किडनी, हृदय, स्त्री रोग सहित कई बीमारियों के उपचार पर आधारित डेमो भी दिखाया गया। साथ ही स्त्री रोग, पैथोलॉजी में जांच, आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से बीमारियों के जांच, इलाज के बारे में भी बताया गया। आईआईटी बीएचयू के डीन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी एवं आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक प्रो. अमित पात्रा के मार्गदर्शन में आईआईटी (बीएचयू) और आईएमएस (बीएचयू) साझा अनुसंधान इस समय कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि दोनों संस्थानों के सहयोग से लगातार दूसरे वर्ष चैलेंज ग्रांट के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इस दौरान आईएमएस के डीन प्रो. संजय गुप्ता, स्वास्थ्य मेला संयोजक प्रो. विजयनाथ मिश्र, कार्यक्रम के संयोजक प्रो. टीपी चतुर्वेदी, सह संयोजक प्रो. बीराम, प्रो. एसके भारतीय आदि लोग मौजूद रहे।