पाकिस्तान से बनारस के सिटी मजिस्ट्रेट को फोन पर धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच के हाथ कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। क्राइम ब्रांच ने बिहार, गाजीपुर समेत कई स्थानों पर छापेमारी की है। साथ ही पूछताछ के लिए कई लोगों को उठाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान के उस नंबर के बारे में भी काफी जानकारी जुटा ली है जिससे सिटी मजिस्ट्रेट को धमकी मिल रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले क्राइम ब्रांच की नजर एक होटल कारोबारी पर भी है।
क्योंकि जिस नंबर से सिटी मजिस्ट्रेट को फोन आ रहा है उसका संबंध होटल कारोबारी से भी है। ऐसे में जल्द ही पुलिस होटल कारोबारी से पूछताछ कर सकती है।
पढ़ेंः
वाराणसी सिटी मजिस्ट्रेट को पाकिस्तान से धमकी, मस्जिद से जुड़ा है मामला
इससे पहले इस मामले में अब तक 12 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस कई लोगों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है जिनका इस केस से संबंध है।