कचहरी परिसर में वकील के साथ ही अन्य स्टॉफ भी मॉस्क लगाए नजर आए
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवाइजरी का असर शुक्रवार को शहर में रहा। डीएम कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय, कचहरी, नगर निगम से लेकर गंगा घाट भी सूने रहे। गंगा में नौकायन करने वालों की संख्या भी न के बराबर थी।
डीएम कार्यालय परिसर में पसरा सन्नाटा ।
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया और टीवी के जरिए कोरोना को लेकर चल रही खबरों पर लोग नजर बनाएं हैं। गंगा घाटों पर भी बड़े पैमाने पर सैनेटाइज किया गया। सार्वजनिक स्थलों से लेकर मंदिर-मस्जिदों तक लोगों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। मंदिरों में जाकर पूजन करने वाले श्रद्धालु घर में ही रहकर पूजा-पाठ कर रहे हैं। संकटमोचन, दुर्गाकुंड, महावीर मंदिर, समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में भी गुरुवार को श्रद्धालुओं की संख्या बीते कई दिनों से न के बराबर है।
सोशल मीडिया पर जनता के समर्थन में चल रहा मैसेज
- फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में अवकाश के चलते स्कूली वाहन भी सड़कों पर नहीं दौड़ रहे। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान का सोशल मीडिया पर खूब स्वागत किया जा रहा है। जनता कर्फ्यू के सम्मान में सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के मेसेज और पोस्ट शेयर पोस्ट और मैसेज फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम आदि साइटों पर शेयर किए जा रहे हैं।