फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood In Varanasi: ऑनलाइन डिलीवरी पर बाढ़ ने लगाया ब्रेक, पिछले 12 दिनों में कैंसिल हुए पांच हजार ऑर्डर

Tue, 30 Aug 2022 03:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बाढ़ का असर ऑनलाइन शॉपिंग और डिलीवरी पर भी हो रहा है। वाराणसी में ऑनलाइन डिलीवरी पर बाढ़ ने ब्रेक लगा दिया है। बाढ़ के चलते पिछले 12 दिनों में करीब पांच हजार से अधिक ऑर्डर कैंसिल हुए हैं। इसमें से सर्वाधिक ऑर्डर सामने घाट से लेकर बालाजी नगर कालोनी के हैं।
विज्ञापन
Online Shopping - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में ऑनलाइन डिलीवरी पर बाढ़ ने ब्रेक लगा दिया है। बाढ़ के चलते पिछले 12 दिनों में करीब पांच हजार से अधिक ऑर्डर कैंसिल हुए हैं। इसमें से सर्वाधिक ऑर्डर सामने घाट से लेकर बालाजी नगर कालोनी के हैं।

विज्ञापन

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 19 से 30 अगस्त के बीच हजारों लोगों ने ऑर्डर कैंसिल किए हैं। बाढ़ ने ऑनलाइन डिलीवरी पर ग्रहण लगा दिया है। प्रतिदिन चार सौ से पांच सौ ऑर्डर कैंसिल हो रहे हैं। बाढ़ से घिरे क्षेत्रों में फंसे लोग बाहर डिलीवरी लेने आ नहीं रहे हैं और डिलीवरी ब्वॉय बाढ़ में डूबी सडकों पर उतरने का जोखिम नहीं ले रहे हैं।
इसका असर ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी पर पड़ा है। सामने घाट निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जींस ऑर्डर किया था लेकिन बाढ़ के चलते उनका ऑर्डर नहीं मिल पाया है। डिलीवरी ब्वॉय ने कई बार फोन किया कि आपका पॉर्सल आया है आकर ले जाइए। बाढ़ के चलते बाहर जाकर ऑडर्र नहीं ले सका और ऑर्डर कैंसिल करना पड़ा।
विज्ञापन

सिद्धांत जायसवाल ने बताया कि बच्चे के लिए ऑनलाइन कपड़े ऑर्डर किए थे। लेकिन बाढ़ की वजह से डिलीवरी नहीं मिली। डिलीवरी का काम करने वाले गौतम सोनकर ने बताया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों से संपर्क कर रहे हैं लेकिन डिलीवरी में समस्या आ रही हैं। दोनों ओर से ऑर्डर कैंसिल किए जा रहे हैं।
प्रतिदिन चार से पांच सौ ऑर्डर कैंसिल हो रहे हैं। इस वजह से स्टोर में कैंसिल माल का स्टॉक बढ़ गया है। जब तक बाढ़ है तब तक यह डिलीवरी नहीं हो सकती बाढ़ का पानी उतरने के बाद तेजी से सामान लोगों के घर पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें