फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौरा। क्षेत्र में सोमवार को गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। सात दिवसीय गणेश प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के बाद श्याम श्याम शृंगार कला केंद्र ने यह विसर्जन किया। प्रतिमा को आकर्षक पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु नाचते-गाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से बाजार भक्तिमय हो गया। नागेश्वर महादेव प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर कमेटी ने भी गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला। श्रद्धालु प्रतिमा को बाजार का भ्रमण कराते हुए गोमती नदी के तट पर पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें