वाराणसी में बारिश के बीच गंगा आरती
- फोटो : अमर उजाला
24 घंटे में बढ़ गया 18 सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बरसात का असर गंगा पर पड़ने लगा है। पिछले तीन दिन से गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। 24 घंटे के अंदर गंगा के जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को गंगा के जलस्तर में 20 मिलीलीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी थी।
वाराणसी के गंगा घाट पर नावें
- फोटो : अमर उजाला