फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए वाराणसी: 2500 डॉक्टर चुनेंगे नई टीम, 13 दिसंबर को होगा चुनाव; डॉ. अजीत सैगल को सौंपी गई जिम्मेदारी

Fri, 13 Nov 2026 06:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईएमए वाराणसी शाखा की नई कार्यकारिणी के लिए 13 दिसंबर को चुनाव होगा। करीब 2500 डॉक्टर मतदान कर नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे। जनरल बॉडी मीटिंग में डॉ. अजीत सैगल को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। अगले दो से तीन दिनों में नामांकन, नाम वापसी और मतदान की विस्तृत समय-सारिणी जारी होगी।
विज्ञापन
डॉ. अजीत सैगल को सौंपी गई चुनाव की जिम्मेदारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वाराणसी शाखा में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। शाखा की नई टीम चुनने के लिए 13 दिसंबर को मतदान होगा। इस चुनाव में करीब 2500 डॉक्टर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे। चुनाव कराने की जिम्मेदारी डॉ. अजीत सैगल को सौंपी गई है। बृहस्पतिवार को आईएमए में आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में सर्वसम्मति से उन्हें चुनाव अधिकारी नामित किया गया।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी की घोषणा के साथ ही अध्यक्ष, सचिव, सामाजिक सचिव, उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर दावेदारी की तैयारी कर रहे डॉक्टर सक्रिय हो गए हैं। इस बार चुनाव में कई पदों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। पूर्व में सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल चुके कुछ डॉक्टर अब अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में हैं। वहीं, सचिव पद के लिए भी कई डॉक्टरों के नाम चर्चा में हैं। ऐसे में चुनावी तारीख घोषित होने के बाद से ही संभावित प्रत्याशी डॉक्टरों से संपर्क साधने और समर्थन जुटाने में जुट गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने गिनाई उपलब्धियां

चुनाव अधिकारी डॉ. अजीत सैगल अगले दो से तीन दिनों में चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगे। इसमें नामांकन, नाम वापसी और मतदान से संबंधित तिथियां निर्धारित की जाएंगी। इसके बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।

जनरल बॉडी मीटिंग में मौजूदा पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। शाखा अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी दी। वहीं, शाखा सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने आईएमए की सात मंजिला इमारत के निर्माण और रक्त बैंक के विस्तार समेत अन्य गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में अध्यक्ष निर्वाचित प्रो. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. भानुशंकर पांडेय, डॉ. शालिनी टंडन, पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीके तिवारी और डॉ. एसपी सिंह समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें