फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलोपैथी पर बयान: आईएमए सचिव ने पीएम मोदी को भेजा पत्र, बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Wed, 26 May 2021 09:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

 योग गुरु गुरू बाबा रामदेव के ऐलोपैथी पर दिए बयान के बाद से ही उनके खिलाफ मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आईएमए सचिव डाक्टर आरएन सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर महामारी अधिनियम के तहत बाबा रामदेव पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही रामदेव से माफी मांगने को भी कहा है।
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथी (आधुनिक चिकित्सा पद्धति) पर  सवाल खड़ा करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को गलत ठहराने, टीकाकरण पर टिप्पणी पर आईएमए ने नाराजगी जताई है। आईएमए सचिव डाक्टर आरएन सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर महामारी अधिनियम के तहत बाबा रामदेव पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही रामदेव से माफी मांगने को भी कहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में आईएमए सचिव ने कहा है कि कोरोना संकट की इस घड़ी में भारत सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए महामारी में आईएमए बनारस शाखा का हर सदस्य योगदान दे रहा है लेकिन जिस तरह से पिछले दिनों बाबा रामदेव ने गाइडलाइन के साथ-साथ एलोपैथी चिकित्सा पर सवाल खड़ा किया है, उससे चिकित्सकों का मनोबल भी गिरा है।

टीकाकरण को लेकर रामदेव ने जिस तरह का बयान दिया है, उसे आम जनता में भ्रम फैल रहा है और चिकित्सकों में भी इसको लेकर रोष है। बाबा रामदेव के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें