फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA Varanasi: आईएमए चुनाव...पहली बार दो पेज के बैलेट पेपर पर होगा मतदान, 21 बूथों पर 2135 डॉक्टर करेंगे वोट

Sat, 20 Dec 2025 10:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईएमए सभागार में चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गईं। सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। 21 बूथों पर 2135 डॉक्टर वोट करेंगे। चुनाव अधिकारी डॉ. अजीत सैगल को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते चुनाव अधिकारी डॉ. अजीत सैगल व साथी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IMA Varanasi: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वाराणसी शाखा का चुनाव रविवार को होना है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत मुख्य 14 पदों समेत कुल 79 पदों पर 132 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सुबह 9 बजे से होने वाले मतदान में 20 बूथों पर 2135 सदस्य मतदान करेंगे। चुनाव अधिकारी डॉ. अजीत सैगल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि ऐसा पहली बार होगा जब दो पेज के बैलेट पेपर पर डॉक्टर मतदान करेंगे। इसके पीछे प्रत्याशियों की संख्या अधिक होना मुख्य वजह है।

विज्ञापन


आईएमए सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव अधिकारी ने बताया कि 2135 सदस्यों (डॉक्टरों) के लिए सात टेबल पर मतदान पर्ची लेने की व्यवस्था की गई है। इसमें हर टेबल पर 300 सदस्यों को पर्ची देने की व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि सभी सदस्यों को आधारकार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और पैनकार्ड में से कोई एक पहचान पत्र दिखाना होगा।

सुबह 9 बजे से 5 बजे तक चलने वाली मतदान की प्रक्रिया में जो भी सदस्य शाम 5 बजे तक बैलेट पेपर ले लेगा, वो मतदान कर सकेगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी और पहले दिन मुख्य पदों के परिणाम आ जाएंगे। स्टेट काउंसिल, एक्जीक्यूटिव मेंबर के लिए वोटो की गणना और परिणाम अगले दिन जारी होगा। पदाधिकारियों, एक्जीक्यूटिव, स्टेट काउंसिलिंग मेंबर का बैलेट पेपर अलग-अलग रंग में होगा।
विज्ञापन


संबंधित बैलेट पेपर को उसी रंग के बैलेट बॉक्स में रखना होगा। गलत बॉक्स में बैलेट पेपर मिलने पर उसका वोट रद कर अवैध कर दिया जाएगा। मतदान वाले क्षेत्र में किसी को मोबाइल नहीं ले जाना है। डॉ. अजीत सैगल ने बताया कि चुनाव को संपन्न करवाने में डॉ. प्रभाकर शुक्ला, डॉ. आनंद शर्मा, डा.केसी गुप्ता, डॉ. संजय मेहता, डॉ. सफीक हैदर और डॉ.वीके सिंह रहेंगे।

विज्ञापन

किस पद पर है कितने उम्मीदवार
  • अध्यक्ष 1 पद - 2 उम्मीदवार
  • उपाध्यक्ष 3 पद - 6 उम्मीदवार.
  • सचिव 1 पद - 2 उम्मीदवार
  • ज्वाइंट सेक्रेट्री 2 पद - 3 उम्मीदवार
  • साइंटिफिक सेक्रेट्री 1 पद - 2 उम्मीदवार
  • फाइनेंस सेक्रेट्री 1 पद - 2 उम्मीदवार
  • सोशल सेक्रेट्री 1 पद - 3 उम्मीदवार
  • एक्जीक्यूटिव काउंसिल 21 पद - 32 उम्मीदवार
  • स्टेट काउंसिल प्रतिनिधि 44 पद - 76 प्रत्याशी
(जिन प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है, उसमें जनसंपर्क सचिव पर डॉ.प्रीति गुप्ता, पुस्तकालय सचिव डॉ.चंद्रप्रकाश सिंह, प्रापर्टी सचिव डॉ.श्रीप्रकाश सिंह, आंतरिक परीक्षक डॉ. आलोक भारद्वाज का नाम शामिल है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें