फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA Election: आईएमए में चुनाव पर सुगबुगाहट तेज, जल्द हो सकता है अहम फैसला

Sat, 05 Oct 2024 08:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईएमए में चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसे लेकर दोनों गुट एडीएम सिटी से मिले। ऐसे में जल्द अहम फैसला हो सकता है। 
विज्ञापन
आईएमए में चुनाव पर दोनो गुट एडीएम सिटी से मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की वाराणसी शाखा की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। शुक्रवार को आईएमए में चुनाव को लेकर दो गुट में बंटे पूर्व पदाधिकारियों ने एडीएम सिटी कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखी। चुनाव कब,कहां और कैसे होगा। इस पर अंतिम फैसला जिला प्रशासन को करना है।

विज्ञापन


आईएमए में करीब 2000 से ज्यादा सदस्य (डॉक्टर) हैं। सितंबर 2021 में चुनाव हुआ था। इसके बाद अब तक चुनाव नहीं हो सका इसको लेकर दो-दो गुटों में पूर्व पदाधिकारी बंट गए हैं। एक गुट जहां चुनाव कराने की मांग कर रहा था वहीं दूसरा गुट इसमें नियमानुसार चुनाव की प्रक्रिया का पालन करने की बात कर रहा है। मामला न्यायालय तक पहुंचा। न्यायालय के निर्देश पर चुनाव मामले में फैसला जिला प्रशासन को करना है। 

इस बीच एडीएम सिटी ने दोनो पक्षों को शुक्रवार को बुलाया था। दोनों गुटों के लोग एक साथ शुक्रवार को एडीएम सिटी कार्यालय पहुंचे और चुनाव कराने के मामले में अपनी-अपनी बात रखी। आईएमए के अध्यक्ष डॉ राहुल चंद्रा का कहना है कि एडीएम सिटी से मुलाकात कर चुनाव से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई है। अंतिम फैसला जिला प्रशासन को लेना है। 
विज्ञापन


दूसरे गुट से डॉक्टर आलोक भारद्वाज का कहना है कि एडीएम सिटी ने मंगलवार को दोबारा दोनों पक्षों को बुलाया है। उस दिन महत्वपूर्ण फैसला होने की संभावना है। एडीएम सिटी से मिलने वालो में आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर राहुल चंद्रा, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर आलोक भारद्वाज, डॉक्टर पीके तिवारी, डॉक्टर अरविंद सिंह,डॉक्टर संजय राय,डॉक्टर भानु शंकर पांडेय के साथ ही पूर्व सचिव डॉक्टर आरएन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें