नेताओं ने कहा कि देश की गिरती अर्थव्यवस्था बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी संस्थाओं का निजी करण व नौजवानों की बीच नौकरी की कमी इन सभी मुद्दों पर मोदी सरकार फेल दिखती है। यह सिर्फ और सिर्फ सरकार की दिशाहीन नीतियों जैसे कि रातों-रात नोटबंदी कर देना, बिना किसी नीति के जीएसटी लागू करने का नतीजा है। जिसका भुगतान आज सारे देश की जनता कर रही है।
नौजवानों को देश को बीजेपी सरकार और पूंजीपतियों से आजाद कराना होगा। क्योंकि इस सरकार ने देश को उद्योगपतियों जैसे अडानी, अंबानी का गुलाम बना दिया है। मोदी सरकार जब से आई है देश के महारत्नों को सिर्फ और सिर्फ बेचने का काम कर रही है।
जैसे भारतीय रेल, एयर इंडिया, भारत संचार निगम लिमिटेड, एलआईसी, भारत पैट्रोलियम जैसे अन्य महारत्नों को उद्योग पतियों के हाथ बेचने का काम कर रही है। ऐसे निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने और देश को बीजेपी से आजाद कराने का समय आ गया है।
प्रदर्शन में दिलीप कश्यप, आशीष शर्मा, चंदन दुबे, प्रकाश सहानी, ललित सिंह, किशन चौरसिया, सूरज बिंद, सुनील यादव बच्चा, अंकित प्रजापति, साहिल यादव आदि शामिल रहे।