फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महाकुंभ में की श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, अब 150 ऑटो के परमिट पर लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीए की बैठक में होगा निर्णय, 85 को भेजा गया है नोटिस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महाकुंभ में श्रद्धालुओं से ओवर चार्जिंग और दुर्व्यवहार में चालान और सीज की कार्रवाई वाले ऑटो के परमिट निरस्त करने की तैयारी है। महाकुंभ के बाद परिवहन कार्यालय में होने पाली बैठक में इसे निरस्त किया जाएगा। परिवहन अधिकारियों ने संकेत दिए हैं। ओवर चार्जिंग में 85 ऑटो के खिलाफ संभागीय परिवहन ने कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने भी 65 ऑटो पर चालान और सीज की कार्रवाई की है। कुल 150 ऑटो के परमिट निरस्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन शिखर ओझा ने बताया कि किराया निर्धारित होने के बाद भी ऑटो चालकों ने श्रद्धालुओं की मजबूरी का फायदा उठाया। 50 रुपये की जगह 1500 रुपये तक वसूलने की शिकायतें आईं। काफी सख्ती के बावजूद कुछ ऑटो चालक बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि महाकुंभ के बाद परिवहन कार्यालय में होने वाली आरटीए बैठक में इनके परमिट निरस्त किए जाएंगे। 85 ऑटो चालकों को नोटिस जारी किया जा चुका है। कुछ ही ऑटो चालकों ने नोटिस का जवाब दिया है, कुछ ने जवाब नहीं भेजे हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्याम लाल ने बताया कि किराये से अधिक वसूली और अन्य खामियों पर ऑटो व अन्य वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें