फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : सिंहवार में गंगा किनारे मिली अवैध अफीम की खेती, नारकोटिक्स टीम ने कराया नष्ट

Wed, 12 Mar 2025 03:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली कि गंगा किनारे नशीले पदार्थ से संबंधी खेती की जा रही है जिस पर सक्रियता दिखाते हुए छापेमारी की कार्रवाई की गई और मौके पर खेतों में अफीम दिखाई दी जिसे नष्ट कराया गया।

 
विज्ञापन
गंगा किनारे अफीम की खेती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरईगांव चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंहवार के पास गंगा के किनारे गंगबरार क्षेत्र में एक हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अवैध तरीके से हो रही अफीम की खेती पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है।सूचना मिलने पर नारिकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मौके का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


अफीम कन्फर्म होने के बाद बुधवार को लखनऊ स्थित नारिकोटिक्स विभाग के अधीक्षक एस के सिंह और गाजीपुर के अधीक्षक के के श्रीवास्तव विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।खेती वाला क्षेत्र को राजस्व विभाग गंग बरार दर्ज है जो सरकारी श्रेणी में आती है। अभिलेख में इस पर किसी का स्वामित्व नहीं है।

जांच के समय पता चला कि स्थानीय ग्रामीणों को अफीम होने की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी कभी एक बाहरी आदमी आता था और फूल तोड़ कर ले जाता था। इससे किसी को कभी कोई सन्देह भी नहीं हुआ। सूत्रों की माने तो गांव का कोई व्यक्ति गंगा के किनारे रील बनाया था जिसमें अफीम की फसल दिखाई दे रही थ।
विज्ञापन


वायरल वीडियो को देखकर लखनऊ स्थित नारिकोटिक्स विभाग अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए विभाग सक्रिय हुआ। ग्रामीणों ने इस खेती की जानकारी से भले ही पल्ला झाड़ लिया लेकिन दबी जुबान यह भी सुनाई दिया कि चार बीघा से अधिक एरिया में हो रही अवैध खेती में किसी बाहरी व्यक्ति का स्थानीय लोगों के सहयोग के बिना इस तरह की खेती नहीं हो सकती।

विज्ञापन


नारिकोटिक्स टीम ने वहां खड़ी अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट करवा दिया।इस बाबत पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि उक्त मामले में किसी जिम्मेदार व्यक्ति के नाम का पता नहीं चल पाया है। इसलिए कोई गिरफ्तारी नहीं हुईं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें